WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

IMC Revenue Recovery Meeting : इंदौर नगर निगम ने एक लाख से अधिक के बकायादारों की लिस्ट सार्वजनिक की!

निगम आयुक्त ने वसूली में सख्ती करने के निर्देश दिए, जब्ती या कुर्की करके दबाव बनाए!

1168
WhatsApp Image 2023 03 16 At 9.51.48 PM 696x400

IMC Revenue Recovery Meeting : इंदौर नगर निगम ने एक लाख से अधिक के बकायादारों की लिस्ट सार्वजनिक की!

Indore : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सभी सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर को निर्देश दिए कि 31 मार्च तक शहर के एक लाख से अधिक के बकायादारों से वसूली की जाए। निगम का राजस्व विभाग नोटिस जारी करने, संपत्ति को कुर्क या जब्त कर सील करने के साथ ही बकाया संपत्तिकर की वसूली करे। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि पिछले वित्त वर्ष से कम राजस्व वसूली न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। निगम आयुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। निगम ने एक लाख से ज्यादा राशि के बकायादारों की सूची भी जारी की।

WhatsApp Image 2023 03 16 at 9.59.22 PM

निगम आयुक्त ने झोनवार राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान शहर के ऐसे बड़े बकायादार, जिनको बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया संपत्तिकर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे बड़े बकायादारो के विरूद्ध संपत्ति की नीलामी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रो में निर्मित कॉलोनी के कालोनाईजर द्वारा निगम के संपत्तिकर व अन्य कारों का भुगतान समय पर नहीं करने पर बार-बार सूचित करने के बाद भी बकाया राजस्व जमा नहीं करने पर निगम आयुक्त ने अपर आयुक्त अभिषेक गेहलोत व उपायुक्त लता अग्रवाल को ऐसे कालोनाईजर के लायसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।

निगम आयुक्त ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए, निगम के राजस्व विभाग द्वारा अब तक कि गई राजस्व वसूली तथा कितनों से वसूली की जाना शेष है, इसकी जानकारी ली। जलकर विभाग, मार्केट विभाग की राजस्व वसूली के संबंध में झोन और वार्डवार वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिन झोन और वार्ड क्षेत्र में लक्ष्य के अनुसार वसुली नहीं हुई है, इस पर निगम आयुक्त ने सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर आयुक्त अभिषेक गेहलोत, उपायुक्त लता अग्रवाल, सभी सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर, वसूली सहायक व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कम वसूली पर वेतन रोका
समीक्षा के दौरान झोन 16 के विभिन्न वार्ड क्षेत्र में लक्ष्य से बहुत कम राजस्व वसूली करने और काम में लापरवाही करने पर निगम आयुक्त द्वारा झोन 16 के सहायक राजस्व अधिकारी धर्मेन्द्र जारवाल व अधीनस्थ बिल कलेक्टर, वसूली सहायक की वेतन रोकने के निर्देश दिए।