WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति में MP को लेकर भी होंगे अहम फैसले,शिवराज सिंह की भूमिका भी होगी तय

711

BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति में MP को लेकर भी होंगे अहम फैसले,शिवराज सिंह की भूमिका भी होगी तय

भोपाल,दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मध्य प्रदेश को लेकर भी अहम निर्णय हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को कामकाज का टारगेट दिया जा सकता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी अगली भूमिका इस कार्यकारिणी की बैठक में तय कर दी जाएगी।
कार्यकारिणी की बैठक पूरी तरह से लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर हो रही है। लोकसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ पार्टी हर राज्य की इकाई को केंद्र सरकार के काम-काज को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर फोकस कर रही है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार हैं, वहां इस काम में सरकार भी जुटेगी। इसके चलते ही भारत विकास संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में मध्य प्रदेश में सत्ता के साथ संगठन को कैसे जुटना है, इसे लेकर भी रूपरेखा तैयार होगी। इस बैठक के बाद भाजपा का कार्यकर्ता इस यात्रा का संदेश घर-घर तक पहुंचाने में जुटेंगे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगली भूमिका भी अगले दो दिनों में तय हो जाएगी। उन्हें दक्षिण प्रांतों में इस यात्रा की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही कुछ और राज्यों में उनके दौरे करवाए जा सकते हैं। संगठन में भी उन्हें पद दिए जाने के संकेत मिले हैं।

Additional Charge to IAS Rajat Mishra: केंद्र में 92 बैच के IAS अधिकारी रजत मिश्रा को मिला एडिशनल चार्ज