WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कुक्षी विधानसभा में भाजपा ने जनपद चुनावो में हैट्रिक मारी

वर्षो बाद कांग्रेस के हाथ से तीनों जनपद भाजपा छीन ले गई

1126
Bjp Membership Campaign

कुक्षी विधानसभा में भाजपा ने जनपद चुनावो में हैट्रिक मारी

 *कुक्षी* ।जनपद अध्यक्षो के चुनाव में कुक्षी विधानसभा में भाजपा ने हैट्रिक मार दी है।कुक्षी विधानसभा के की तीनों जनपद पंचायतों कुक्षी, डही ओर निसरपुर पर भाजपा ने बाजी मारते हुए अपने अध्यक्षो को बैठा दिया।राजनीतिक जानकर बताते है कि कुक्षी विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ कि कांग्रेस तीनो जनपद के चुनाव हार गई।जबकि कुक्षी विधानसभा के डही में कांग्रेस के साथ खेला हो गया वहाँ कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामकर अध्यक्ष बन गये और डही में इस तरह लगातार दूसरी बार कांग्रेस के हाथ से जनपद निकल गई है जबकि विधानसभा में सबसे ज्यादा मतों से लीड कांग्रेस को डही से ही मिलती आई है।

धार जिले में सबसे ज्यादा वोटो से जितने वाले कुक्षी विधायक और पूर्व मंत्री हनी बघेल की विधानसभा में तीनों जनपद अध्यक्षो का भाजपा के बैठ जाना चोकाने वाला फैसला सामने आया है।इसके पूर्व जिला पंचायत की चार सीटों में से दो पर भाजपा ने जीत दर्ज की वही सबसे प्रतिष्ठा की निसरपुर पर भी कांग्रेस 6 हजार से अधिक वोटों से हार गई।उसके पूर्व भी भाजपा ने कुक्षी ओर डही नगर परिषद पर कब्जा किया था वही आने वाले नवम्बर में फिर कुक्षी ओर डही नगर परिषद चुनाव सामने है यही सबसे बड़ी चुनोती कांग्रेस और हनी बघेल के सामने है।इस मामले में कांग्रेस के कद्दावर नेता ठाकुर राजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि गलती कहा हुई इस बात का मंथन करेगे ओर हार को स्वीकारते है।इस पूरे जनपद चुनाव के हीरो रहे भाजपा के त्री देव जयदीप पटेल,वीरेंद्र बघेल ओर मुकाम सिह किराड़े जमकर खुश है।प्रदेश भाजपा के मंत्री जयदीप पटेल ने कहा जनपद चुनावो के परिणाम ने बता दिया है कुक्षी से अब कांग्रेस की विदाई है और इतनी बड़ी जीत कार्यकर्ताओ की मेहनत और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विकास की जीत है।