WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

लॉ कॉलेज में विधायक काश्यप पुनः अध्यक्ष व डॉ. वाते सचिव

896
WhatsApp Image 2022 10 12 At 10.46.05 PM 1 696x425

रतलाम: रतलाम एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) ट्रस्ट की बैठक महाविद्यालय में हुई।

इसमें सर्वानुमति से विधायक चेतन्य काश्यप को पुनः कॉलेज ट्रस्ट का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्मल कटारिया,कोषाध्यक्ष केदार अग्रवाल को चुना गया। वहीं सचिव ट्रस्टी एवं शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ. संजय वाते बनाए गए। बैठक में ट्रस्टी निर्मल लुनिया, सुभाष जैन एवं उमेश झालानी भी मौजूद रहे। प्रबंध समिति ने लॉ कॉलेज के नवीन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से उसका जल्द ही समारोह पूर्वक लोकार्पण करने का निर्णय लिया।