WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

खाद-बीज के नाम पर ट्रक से कर रहे थे शराब की तस्करी, मेडिसिन के कार्टून में भरी थी शराब, पुलिस गिरफ्त में

1349
WhatsApp Image 2023 09 08 At 17.47.37

खाद-बीज के नाम पर ट्रक से कर रहे थे शराब की तस्करी, मेडिसिन के कार्टून में भरी थी शराब, पुलिस गिरफ्त में

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिण्ड. जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दवाइयों के कार्टन में भरी हुई अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। ट्रक में लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये कीमत की शराब भरी हुई थी। शराब राजस्थान से लाई जा रही थी। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है एवं उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह शराब को कहां खपाने वाला था।

दरअसल चुनावों के मद्देनजर डीजीपी सुधीर सक्सेना एवं चंबल जोन महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को इसके लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के लिए कहा।

WhatsApp Image 2023 09 08 at 17.47.36

इसी दौरान गुरुवार को लहार थाना प्रभारी वरुण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध शराब से भरा हुआ लहार क्षेत्र से गुजर रहा है जो कि राजस्थान से शराब भरकर ला रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा शाहपुरा रोड पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया इस दौरान पुलिस को एक ट्रक जो की राजस्थान नंबर का ही था आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने जब ट्रक को रोककर उस कागज के बारे में पूछताछ की तो ड्राइवर ने जो कागज दिखाए, उसके अनुसार ट्रक में खाद एवं बी भरा हुआ था लेकिन पुलिस के पास पक्की सूचना थी उसके आधार पर पुलिस ने जब तक की तलाशी लिए तो उसमें मेडिसिन के कार्टून रखे मिले जब उनको खोला गया तो उसमें शराब भरी हुई थी।

WhatsApp Image 2023 09 08 at 17.47.36 1

जिसके बाद ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह शराब राजस्थान से लाई गई है लेकिन कहाँ खपाई जा रही थी इसका जवाब वह नहीं दे सका। ड्राइवर का कहना था कि प्रत्येक 200 किलोमीटर पर ड्राइवर बदल दिया जाता है। ऐसे में उसको इसकी जानकारी नहीं है कि यह कहाँ खपाई जाने वाली है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, मनीष खत्री (एसपी भिण्ड)-