WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

“खेलो इंडिया यूथ गेम्स” आज के मुख्य समारोह में संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने विजेताओं को प्रदान किये पदक

749
WhatsApp Image 2023 02 02 At 8.08.54 PM 696x464

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन। उज्जैन में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत योगासन प्रतियोगिता में हर वर्ग में महाराष्ट्र के बालक एवं बालिकाओं ने बाजी मारी।

आज के मुख्य समारोह में संभागायुक्त संदीप यादव एवं कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को रजत पदक एवं तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किये। वही मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों को गिफ्ट हेम्पर दिये गये है। योग प्रतियोगिता का कल अन्तिम दिन है।

WhatsApp Image 2023 02 02 at 8.08.48 PM

आज आयोजित योगासन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के परिणाम निम्न रहे- ट्रेडिशनल योगासन बालक वर्ग- स्वर्ण पदक- सुमित बंडल महाराष्ट्र, रजत पदक- अभिनेष कुमार तमिलनाडु, कांस्य पदक- स्वराज फिसके महाराष्ट्र को संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने प्रदान किया।

WhatsApp Image 2023 02 02 at 8.08.48 PM 1

आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग- रुद्राक्षी भावे महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक, निरल वाडेकर महाराष्ट्र को रजत पदक एवं स्वरा गुर्जर महाराष्ट्र को कांस्य पदक प्रदान किया गया। वहीं बालक वर्ग में स्वराज फिसके महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक, दीपांशु हरियाणा को रजत पदक एवं वैभव महाराष्ट्र को कांस्य पदक प्रदान किया गया। संयुक्त बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की बालिकाओं को स्वर्ण पदक एवं महाराष्ट्र की ही बालिकाओं को रजत पदक तथा तमिलनाडु की बालिकाओं को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर खेल अकादमी के अधिकारीगण मौजूद थे।