WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

IND vs ENG : लॉर्ड्स में टीम इंडिया 39 साल पुराना इतिहास दोहराने से चूकी, इंग्लैंड ने 22 रन से हराया!

भारत को खराब शुरुआत का खामियाजा अंत तक भुगतान पड़ा, 170 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया!

781

IND vs ENG : लॉर्ड्स में टीम इंडिया 39 साल पुराना इतिहास दोहराने से चूकी, इंग्लैंड ने 22 रन से हराया!

London : ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के 5वें दिन भारतीय टीम 39 सालों में पहली बार इंग्लैंड की धरती पर लगातार दो टेस्ट जीतने से सिर्फ 22 रन दूर रह गई। चौथे दिन के आखिरी घंटे में भारत का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया, जिसमें यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और कप्तान शुभमन गिल कोई योगदान नहीं दे पाए। भारत ने 58/4 का स्कोर बनाया और 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने टी ब्रेक तक 9 विकेट खो दिए। इसके बाद आखिरी सेशन में शोएब बशीर ने मोहम्मद सिराज को बोल्ड कर इंग्लैंड को मैच जिता दिया। इंग्लैंड की टीम अब सीरीज में 2-1 से आगे है।

टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट में बड़ी लड़ाई के बाद 22 रन से मैच हार गई। भारतीय टीम का आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गिरा। सिराज को शोएब बशीर ने बोल्ड कर दिया। सिराज 4 रन बनाकर आउट हुए और टीम इंडिया 170 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं रविंद्र जडेजा अकेले लड़ते हुए 61 रन पर नाबाद रहे।

टीम इंडिया की हर कोशिश आखिरी पड़ाव पर आकर नाकाम हो गई और लॉर्ड्स में 39 साल बाद इतिहास दोहराने से चूक गई। इसके साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली। पूरे 5 दिन चले इस मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को इंग्लैंड पर जीत के लिए 135 रन और बनाने थे, जबकि उसके पास 6 विकेट बचे थे। टीम इंडिया को केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे सितारों से उम्मीद थी, लेकिन पहले सेशन में ही इंग्लैंड ने 4 विकेट लेकर हार तय कर दी थी। अब दोनों टीम मैनचेस्टर में टकराएंगी, जहां 23 जुलाई से सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जाएगा।

लॉर्ड्स में 10 जुलाई से शुरू हुए इस मैच के शुरुआती चारों दिन जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीमों में बराबरी की टक्कर दिखी। ये रोमांच आखिरी दिन तक पहुंच गया, जहां मैच का नतीजा आना तय था। इंग्लैंड की दूसरी पारी को 192 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला था। इस मैदान पर टीम इंडिया ने सिर्फ एक बार 1986 में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी। ऐसे में 39 साल पुराना इतिहास दोहराने का मौका था, लेकिन ये हो नहीं सका

IMG 20250715 WA0000

टीम इंडिया ने चौथे दिन के अंत तक ही अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जबकि सिर्फ 58 रन ही बने थे। यहीं से टीम इंडिया की जीत मुश्किल नजर आने लगी थी। फिर भी नजरें केएल राहुल पर टिकी थीं, जो चौथे दिन 33 रन पर नाबाद लौटे थे। उनके साथ आखिरी दिन ऋषभ पंत बैटिंग के लिए उतरे और उनका पुराना इतिहास देखकर भारतीय फैंस की उम्मीदें बची हुई थीं। मगर आखिरी दिन के तीसरे ओवर में ही जोफ्रा आर्चर ने एक बेहतरीन गेंद पर पंत को बोल्ड कर इन उम्मीदों को जोर का झटका दिया।

तीन ओवर के बाद ही बेन स्टोक्स ने राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत की उम्मीदों को खत्म ही कर दिया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर को भी पवेलियन लौटने में ज्यादा वक्त नहीं लगा, जिन्हें आर्चर ने अपनी ही गेंद पर डाइव लगाते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लेकर पवेलियन लौटाया। सिर्फ 82 रन पर 7 विकेट गिरने के साथ ही हार तय हो गई थी। हालांकि, इस दौरान रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच 30 रन की साझेदारी से थोड़ी उम्मीद जगी थी। लेकिन, पहले सेशन के आखिरी ओवर में क्रिस वोक्स ने रेड्डी को पवेलियन लौटा दिया। लंच के बाद दूसरे सेशन में तो बचे हुए 2 विकेट गिरने में ज्यादा वक्त नहीं लगा और टीम इंडिया 170 रन पर ऑल आउट हो गई।