WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

India-Sri Lanka Match: गिल-विराट के बाद रोहित भी आउट

1059

India-Sri Lanka Match: गिल-विराट के बाद रोहित भी आउट

एशिया कप 2023 में सुपर फोर के तहत भारत और श्रीलंका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. एक बेहतर शुरुआत के बात टीम इंडिया को बैक टू बैक तीन बड़े झटके लगे. यह तीनों झटके श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ दुनिथ वेल्लालागे ने दिए हैं. दुनिथ ने सबसे पहले शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया. फिर विराट कोहली को फंसाय. इसके बाद बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल के स्टंप उखाड़ दिए.एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

टीम ने 27 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है।

कप्तान रोहित शर्मा 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड किया। यह वेल्लागे का तीसरा विकेट है। उन्होंने विराट कोहली (3 रन) और शुभमन गिल (19 रन) के विकेट भी लिए।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

  • पहला: शुभमन गिल (19 रन): 12वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।
  • दूसरा : विराट कोहली (3 रन) : 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने दसुन शनाका के हाथों कैच कराया।
  • छवि

रोहित की लगातार तीसरी फिफ्टी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई। यह रोहित के वनडे करियर की 51वीं फिफ्टी है। रोहित ने 48 बॉल पर 110.42 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

80 रनों की ओपनिंग साझेदारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 67 बॉल पर 80 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को दुनिथ वेल्लालागे ने गिल को बोल्ड करके तोड़ा।

भारतीय ओपनर्स ने टीम को तेज शुरुआत दी। पावरप्ले के 10 ओवर में भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 65 रन बनाए। रोहित शर्मा 39 और 18 रन पर नाबाद रहे।

रोहित 10 हजार रन बनाने वाले सेकेंड फास्टेस्ट बैटर
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सेकेंड फास्टेस्ट बैटर बने हैं। सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे, जबकि रोहित को 241 पारियां लगीं।

शार्दूल की जगह अक्षर को मौका
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टीम में एक बदलाव किया है। उन्होंने शार्दूल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया है। दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

श्रेयस अय्यर आज फिर नहीं खेल रहे हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ चोट के कारण खेलने नहीं उतरे थे। अय्यर को बैक इंजरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी चोट को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि श्रेयस अय्यर पहले से बेहतर हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। फिलहाल, कोलंबो का मौसम साफ है, यहां सुबह हल्की बारिश हुई थी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।

20वीं बार आमने-सामने भारत और श्रीलंका
दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 20वीं बार आमने-सामने होंगी। आखिरी बार 2014 में दोनों का सामना हुआ था।

सुपर-4 स्टेज में ये भारत का दूसरा मुकाबला है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच सोमवार को ही 228 रन से जीता था। वहीं श्रीलंका टीम ने अपने सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रन से हराया था।