WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Operation Sindoor: भारतीय सेना का कहर – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दहले पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने!

9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल प्रहार- हैमर, स्कैल्प मिसाइलें, ब्रह्मोस और राफेल... आधी रात में ऐसे हो गया पाकिस्तान में खेल

1323

Operation Sindoor: भारतीय सेना का कहर – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दहले पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने!

 

नई दिल्ली: Operation Sindoor: भारतीय सेना का कहर – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने दहल गए है। हैमर, स्कैल्प मिसाइलें, ब्रह्मोस और राफेल… आधी रात में ऐसे पाकिस्तान में खेल हो गया है।

पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का बदला अब शुरू हो चुका है।भारतीय सेना ने घोषित किया है कि उसने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के जरिए पाकिस्तान के भीतर 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। सैन्य नहीं, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। ब्रह्मोस और राफेल विमानों का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के एक एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल प्रहार किया है।

भारतीय सेना की यह कार्रवाई फोकस्ड, नियंत्रित और गैर-उकसावे वाली रही। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, लेकिन आतंक के अड्डों को चुन-चुनकर ध्वस्त किया गया है। यह भारत का स्पष्ट संदेश है अब आतंक के जनक नहीं बचेंगे!

यह कार्रवाई पहलगाम में हुए उस वीभत्स हमले के बाद हुई है जिसमें 26 भारतीयों की निर्दयता से हत्या कर दी गई थी।

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है जो भारत पर हमला करेगा, वह कहीं भी छुपा हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी मीडिया को अभी सुबह 10:00 बजे दी जाएगी।

उधर पूरे पाकिस्तान में अफरातफरी का माहौल है। भारतीय सेना ने ख़ुद ही घोषित किया है कि उसने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के जरिए पाकिस्तान के भीतर 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। सैन्य नहीं, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। ब्रह्मोस और राफेल विमानों का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के एक एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया गया है।

बताया जाता है कि भारत ने जिस लड़ाकू विमान को मार गिराया वो F16 था। पाकिस्तान ने भी माना है कि उसके ठिकानों को निशाना बनाया गया है और उसने इसे युद्ध की कार्रवाई करार दिया है। पाकिस्तान में मिसाइल हमलों के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोगों को सड़कों पर बाइक छोड़कर भागते हुए देखा गया है। पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

न केवल पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर, बल्कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी आतंकियों के बड़े ठिकानों को निशाने पर लिया गया है। बौखलाए पाकिस्तान ने पुँछ-राजौरी इलाके में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। भारतीय सेना इसका मुँहतोड़ जवाब दे रही है। कुपवाड़ा में भी गोलीबारी का जवाब दिया जा रहा है। अमेरिका ने कहा है कि हम स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि ये जल्द ख़त्म होगा।

 

*_ऑपरेशन सिन्दूर_*

पाकिस्तान और पीओके में भारत के निशाने पर 9 ठिकाने

– बहावलपुर

– ⁠मुरीदके

– गुलपुर

– ⁠भिंबर

– ⁠चक अमरू

– ⁠बाघ

– ⁠कोटली

– ⁠सियालकोट

– मुजफ्फराबाद