WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कॉलम

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बने टी20 इंटरनेशनल के सिक्सर किंग

1464

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने जोरदार बल्लेबाजी की। भारतीय कप्तान ने इस मैच में 20 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए और भारत को छह विकेट से जीत दिला दी। भारतीय कप्तान ने अपनी पारी के दौरान चार चौकों के साथ चार छक्के भी लगाए और टी20 इंटरनेशनल में एक नया कीर्तिमान बना दिया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद आठ ओवर के मैच में 91 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरे। जब वे क्रीज पर आए तब वे एक खास रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब थे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में सिक्सर किंग बन गए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए हिटमैन को सिर्फ एक छक्का लगाने की जरूरत थी। इस काम को उन्होंने पहले ओवर में ही पूरा कर लिया। उन्होंने बड़ी आसानी से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज था। गप्टिल ने 121 मैचों की 117 पारियों में 172 छक्के लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा अब 138 मैचों की 123 पारियों में 176 छक्के लगाकर गप्टिल से आगे निकल चुके हैं।

रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के लगाने के करीब
टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले रोहित को अभी सात और इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। नागपुर के बाद एख और मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और तीन टी20 और तीन वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ। इन छह मैचों में रोहित के पास छक्कों से जुड़ी एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका है। रोहित अगर इस सीरीज में 10 और सिक्स लगा लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक 500 से ज्यादा छक्के सिर्फ क्रिस गेल ने लगाए हैं। रोहित अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 416 मैचों में 490 छक्के लगा चुके हैं और सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। जबकि कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल 483 मैचों में 553 छक्के लगाकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

क्रिस गेल: 553
रोहित शर्मा: 490
शाहिद अफरीदी: 476
ब्रेंडन मैकुलम: 398
मार्टिन गप्टिल: 382