WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Indore Road Accident : चालक नशे में, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शोरूम में घुसी, 2 घायल !

512

Indore Road Accident: चालक नशे में, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शोरूम में घुसी, 2 घायल !

इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र में कपड़ों के शोरूम में कार घुसाकर ग्राहकों को घायल करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वह शराब के नशे में सड़क पर गाड़ी चला रहा था। कार सवार होम्योपैथिक डॉक्टर गजानंद मालवीय नशे में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार चलाकर कपड़ों के शोरूम में घुसाने और दो युवकों को घायल करने वाले चालक के खिलाफ एमजी रोड पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अधिक शराब पी रखी थी और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया, जिससे हादसा हो गया। फिलहाल आरोपी गजानंद पिता मदनलाल मालवीय थाने की हवालात में है। वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

https://www.facebook.com/share/v/1FvKF4Anb2/

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और मेडिकल जांच के लिए एमवाय अस्पताल ले गई। डॉक्टरों की रिपोर्ट में अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन पाया गया। फरियादी राहुल ने बताया कि वे शोरूम में ग्राहक के रूप में कपड़े खरीदने आए थे, तभी कार दुकान में घुसकर टक्कर मार दी।

इस दौरान कार ने सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। फुटपाथ पर खड़े युवक भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। जिस चौराहे के पास यह हादसा हुआ, वहां रोज पुलिस बैरिकेड लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच करती है।

MBBS की फर्जी डिग्री और पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ढाई करोड़ की ठगी,4 गिरफ्तार