WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore Has Least Rain : पूरे प्रदेश में बारिश के मामले में इंदौर सबसे पीछे, जिले में सामान्य से 32% कम बारिश दर्ज!

753
WhatsApp Image 2025 07 29 At 17.16.08

Indore Has Least Rain : पूरे प्रदेश में बारिश के मामले में इंदौर सबसे पीछे, जिले में सामान्य से 32% कम बारिश दर्ज!

अब तक 10.02 इंच बारिश हुई, जबकि, अभी तक औसत 15 इंच बारिश होना चाहिए!

Indore : बारिश के मामले में इस साल इंदौर जिला अपने आसपास के जिलों से काफी पीछे रह गया। प्रदेश के जिलों के बारिश के आंकड़े बताते हैं कि इंदौर इस कतार में सबसे पीछे है। इंदौर में अब तक सामान्य औसत से 32% कम बारिश हुई। प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जहां पर सामान्य से दुगने से ज्यादा बारिश हो चुकी, लेकिन इंदौर अपनी सामान्य बारिश के लिए ही तरस रहा है। इंदौर के प्रदेश में सबसे पीछे रह जाने का खुलासा मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी की गई प्रदेश के सभी जिलों की रिपोर्ट में हुआ।

WhatsApp Image 2025 07 29 at 17.16.25

रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर जिले में अब तक 10.02 इंच बारिश हुई। जबकि, जिले में इस समय तक औसत 15 इंच बारिश हो जाना चाहिए थी। इस तरह इंदौर अपनी सामान्य बारिश से 4.8 इंच पीछे चल रहा है जो सामान्य से करीब 32% कम है। इसके साथ ही इंदौर प्रदेश का सामान्य बारिश की तुलना में सबसे पिछड़ा जिला भी बन चुका। इससे पहले सबसे नीचे शाजापुर का नाम था और इंदौर दूसरे स्थान पर था। लेकिन, सोमवार को इंदौर सबसे नीचे वाले स्थान पर आ गया। इंदौर के बाद सामान्य से 28% कम बारिश के साथ शाजापुर दूसरे स्थान पर है।

पूरे प्रदेश में सामान्य से 54% ज्यादा बारिश

भोपाल मौसम केंद्र द्वारा बारिश की रिपोर्ट 1 जून से शुरू हुए मानसून सीजन के अंतर्गत 28 जुलाई तक के डेटा के आधार पर तैयार की गई। रिपोर्ट के मुताबिक पूरे मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां सामान्य से 54% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में जहां सामान्य से 66% ज्यादा बारिश हुई, वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में सामान्य से 44% ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। रिपोर्ट में इंदौर सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश के सिर्फ 8 जिले हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई। शेष प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। जिसके कारण प्रदेश का कुल औसत सामान्य से आगे है।

कुछ दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं

सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। शहर में अच्छी बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक इंदौर में हल्की बारिश ही देखने को मिलने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में भी इंदौर अपने सामान्य कोटे 36-38 इंच तक नहीं पहुंच पाएगा। अगर इंदौर से बादलों की यह बेरुखी आगे भी जारी रही, तो शहर सामान्य बारिश से आगे बढ़ सकता है।

रात से सुबह के बीच हुई हल्की बूंदाबांदी

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार रात से मंगलवार सुबह के बीच शहर में रुक रुककर हल्की बारिश देखने को मिली। इस दौरान कल 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और कल की अपेक्षा 1.4 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इस तरह दिन का अधिकतम और रात की न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2.4 डिग्री का ही अंतर रहा।