WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Indore Jaam Gate Tragedy: SBI के तीन Employees की मौत, दो गंभीर

1293

Indore Jaam Gate Tragedy:

Indore MP: महू के समीप जाम गेट रोड पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार देर रात इंदौर से मंडलेश्वर जा रही क्रेटा कार (MP-09 CX 7522) पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जिसमें महेश्वर, करही एवं कसरावद की SBI बैंक ब्रांच में कार्यरत 3 कर्मचारियों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। घायलों को इंदौर भर्ती करवाया गया है।

ये सभी इंदौर में एक मीटिंग में शामिल होकर वापस महेश्वर लौट रहे थे।
मंडलेश्वर टीआई संतोष कैथवास के अनुसार, हादसा ग्राम बागदरा के तीन किमी आगे पुलिया पर हुआ। देर रात को ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस एवं एम्बुलेंस वहां पहुंची, तब तक कार में सवार दो लोग दम तोड़ चुके थे। बाकी घायलों को पुलिस एवं ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति ने इंदौर अस्पताल में दम तोड़ा।

मृतकों की पहचान विपिन पिता प्रेमचंद्र निवासी पटियाला पंजाब (SBI, करही), सूरज पिता पवन राजपूत (SBI, कसरावद) एवं अक्षत पिता रमेश गौतम (SBI, महेश्वर) दोनों निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। हादसा अंधेरे में पुलिया के न दिखने एवं गति तेज़ होने से हुआ। पिछले कुछ दिनों में इस मार्ग पर 5 बड़े हादसे हो चुके हैं जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हुई। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पर्यटन स्थल होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। तीखे मोड़ होने के बावजूद चालक यहाँ बहुत तेज गति से वाहन चलाते हैं। शुक्रवार रात हुआ हादसा भी कार की तेज गति के कारण हुआ।