WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore Love Jihad : अनवर के समर्थन में प्रदर्शन महिलाओं को भारी पड़ा, नारेबाजी करने पर FIR

828
WhatsApp Image 2025 08 01 At 13.44.53

Indore Love Jihad : अनवर के समर्थन में प्रदर्शन महिलाओं को भारी पड़ा, नारेबाजी करने पर FIR

पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया!

Indore : लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को बुधवार को कश्मीर से इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर जैसे ही आई 24 से ज्यादा महिलाएं तख्तियां लेकर सड़क पर उतर गईं। महिलाओं ने अनवर कादरी के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं को समझाया भी, लेकिन वे लगातार प्रदर्शन करती रहीं। अब पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है। महिलाओं ने अनवर की बेटी की गिरफ्तारी को भी गलत बताया था।

सदर बाजार थाने के एसआई जयेंद्र दत्त शर्मा ने अफसरों के निर्देश पर हम्मू और सलमा बी सहित नारेबाजी कर प्रदर्शन करने वाली अन्य महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने भीड़ इकट्ठा और बिना अनुमति प्रदर्शन करने को लेकर इन महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है. एसआई ने बताया कि बुधवार को बड़वाली चौकी के पास हम्मू और सलमा के नेतृत्व में भीड़ इकट्ठा हुई थी.

पुलिस ने की थी समझाइश

पुलिस ने अनुसार, हम्मू जिन महिलाओं को लेकर आई थी, उनके हाथों में पुलिस के खिलाफ तख्तियां थी। भीड़ में कई स्कूली वाहन भी फंस गए। जिनमें बैठे बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा महिलाओं ने सभी आने-जाने वाले लोगों को रास्ते से नहीं निकलने को लेकर धमकाया भी था। काफी देर तक उन्हें पुलिस ने समझाया भी था. इसके बाद जाम खत्म हुआ था।

क्राइम ब्रांच में भी प्रदर्शन

क्राइम ब्रांच की टीम ने अनवर की बेटी आयशा को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उसने अपने पिता की जमानत के लिए वकालत पत्र पर साइन भी कराए थे। अनवर के समर्थन में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने क्राइम ब्रांच में भी हंगामा किया था और आयशा को झूठा फंसाने के आरोप भी लगाए थे। तब भी पुलिस ने उन्हें समझाइश दी थी।

आयशा का मोबाइल जब्त होगा

बाणगंगा पुलिस ने दिल्ली से उसकी बेटी आयशा को गिरफ्तार किया था। आयशा से रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। आयशा ने बताया कि कादरी मेरे मोबाइल में सिम लगाकर बात करता था। उसका मोबाइल और सिम जब्त करने पुलिस टीम दिल्ली स्थित घर गई है। मोबाइल जब्त होने के बाद पता चलेगा की फरारी में कादरी ने किन-किन लोगों से बात की। आयशा का आज एक अगस्त को रिमांड खत्म हो गया।