WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

इंदौर मेट्रो को मिला हाईपावर बूस्ट

173

इंदौर मेट्रो को मिला हाईपावर बूस्ट

के के झा की विशेष रिपोर्ट

इंदौर।शहर की महत्वाकांक्षी मेट्रो परियोजना को अब और अधिक मजबूत एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। खजराना मेट्रो सबस्टेशन को अब दो समर्पित 132 केवी सर्किटों के माध्यम से बिजली आपूर्ति मिलेगी, जिससे मेट्रो संचालन में किसी भी प्रकार की रुकावट की संभावना नगण्य हो जाएगी।

यह महत्वपूर्ण परियोजना डिपॉजिट स्कीम के अंतर्गत पूरी की गई है। इसके लिए इंदौर मेट्रो ने ₹26.26 करोड़ की राशि जमा कराई थी। इस संपूर्ण कार्य का निष्पादन मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की निगरानी एवं तकनीकी पर्यवेक्षण में किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, नए ट्रांसफॉर्मर के कमीशन होने से न केवल इंदौर मेट्रो के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को मजबूती मिलेगी, बल्कि शहर के समग्र विद्युत प्रसारण तंत्र को भी अतिरिक्त स्थायित्व प्राप्त होगा। इससे भविष्य में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह विकास इंदौर मेट्रो परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। अत्याधुनिक विद्युत अवसंरचना से लैस यह व्यवस्था शहर के सार्वजनिक परिवहन को नई गति देने के साथ इंदौर को आधुनिक शहरी सुविधाओं से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।