WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore MP: अक्टूबर तक पूरा होगा 11 करोड़ का अत्याधुनिक सरवटे बस स्टैंड

1697
WhatsApp Image 2021 09 15 At 9.58.57 PM

Indore MP: करोड़ों की लागत से शहर के बीच बन रहा अत्याधुनिक सरवटे बस स्टैंड अक्टूबर तक पूरा जाएगा। तीन सालों से इंदौर नगर निगम द्वारा बनाई जा रही इस बिल्डिंग का काम अंतिम चरण में है। नगर निगम के अधिकारियों ने इस काम के ठेकेदारों को अक्टूबर तक का समय दिया था। जिसमें जल्द ही बसों आवागमन शुरू किया जा सकेगा।
सरवटे बस स्टैंड को लेकर निगम ने वहां काम कर रहे ठेकेदारों को 20 दिन का समय दिया है। अधिकारी महेश शर्मा के मुताबिक यहां वाहन चालकों के आने-जाने के लिए तलघर में ही विशाल पार्किंग स्थल बनाया गया है। साथ ही यहां यात्रियों के लिए सुविधायुक्त प्रतीक्षालय भी बनाया गया। निगम के कुछ हिस्सों में फ्लोरिंग का काम किया जा रहा है। इसे वाई-फाई बनाने की भी योजना तैयार है। जो यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक हो जाएगा।

11 करोड़ की लागत
इस सरवटे बस स्टैंड को पूरा तोड़कर फिर से बनाने के लिए अनुमानित लागत 11 करोड़ रुपए आना थी। जिसमें नगर निगम ने यहां तोड़फोड़ करवाकर काम शुरू करवाया था। इसके बाद यहां लॉकडाउन में काम रुक गया। लेकिन, उसके बाद फिर से गति मिल गई थी। फिलहाल अक्टूबर के पहले सप्ताह में यहां काम पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डेढ़ सौ बसों का आवागमन
सरवटे बस स्टैंड पर निजी और सरकारी करीब डेढ़ सौ से अधिक बसों का परिचालन होता था। यहां काम शुरू होने के साथ कुछ बसे नौलखा और तीन ईमली इलाके में खड़ी होने लगी। कुछ निजी बस चालक यात्रियों को छोटी ग्वालटोली थाने के यहां से बिठाते हैं। यहां बिल्डिंग का काम पूरा होने के बाद कई बसें फिर से आ जा सकेगी।