WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore News: बायपास फ्लायओवर और अंडरपास की सौगात अतिशीघ्र – मंत्री सिलावट ने NHAI के कार्यों की समीक्षा की

155
WhatsApp Image 2026 04 25 At 20.10.47

Indore News: बायपास फ्लायओवर और अंडरपास की सौगात अतिशीघ्र – मंत्री सिलावट ने NHAI के कार्यों की समीक्षा की

इंदौर: प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज शनिवार को अपने निज निवास कार्यालय पर NHAI द्वारा निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा, झलारिया, एमआर-10 और रालामंडल फ्लायओवर और अंडरपास के विकास कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री श्री सिलावट ने समीक्षा के दौरान बताया कि अर्जुन बरोदा पर 1 किलोमीटर 6 लेन सड़क 60 मीटर के अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है और लाईट, रोड मार्किंग इत्यादि का कार्य अतिशीघ्र समाप्त कर इसे टेस्टिंग के लिए चालू कर दिया जायेगा। इसी प्रकार झलारिया और एमआर-10 पर निर्माणाधीन अंडरपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है जिसका कार्य बारिश के पूर्व समाप्त कर आम जनता के लिए चालू कर दिया जायेगा। यह सभी फ्लायओवर और अंडरपास का निर्माण अतिशीघ्र होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरीजी के द्वारा लोकार्पण कराया जायेगा।

मंत्री श्री सिलावट ने बायपास पर लम्बा जाम लगने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सर्विस रोड और स्ट्रीट लाईट बंद से होने ग्रामीण और शहरी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, जिसका निराकरण जल्दी करें और सर्विस रोड आदि का निर्माण भी अतिशीघ्र करें।

इस अवसर पर NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री प्रवीण यादव, अपर आयुक्त श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष श्री रवि वाजपेई मौजूद रहे।