WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore News: सिख समाज ने निकाला तिरंगा मार्च, लंदन, अमेरिका और आस्ट्रेलिया की घटनाओं का किया विरोध

2003
WhatsApp Image 2023 03 21 At 7.35.58 PM

Indore News: सिख समाज ने निकाला तिरंगा मार्च, लंदन, अमेरिका और आस्ट्रेलिया की घटनाओं का किया विरोध

इंदौर: इंदौर के सिख समाज ने आज तिरंगा मार्च निकालकर लंदन, अमेरिका व आस्ट्रेलिया की घटनाओं का विरोध किया।

लंदन के उच्चायोग में, अमेरिका के सैन फ़्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास व आस्ट्रेलिया में हुई घटनाओं के विरोध में सिख समाज ने आज इंदौर के रीगल चौराहे पर हाथो में तिरंगा लिये, तिरंगा मार्च निकाल कर इन घटनाओं का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया।

इस मौके पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान व स्वाभिमान का प्रतीक, इसके लिये हम अपने प्राण भी न्यौछावर कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2023 03 21 at 7.35.58 PM 1

तिरंगा हमारे स्वाभिमान व सम्मान का प्रतीक है, सिख समाज ने देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी है, सबसे ज़्यादा शहादत दी है, आज भी देश की सेना में सिख रेजिमेंट देश की सीमाओं की बहादुरी से सुरक्षा कर रही है।

कुछ पाकिस्तान से पोषित तत्त्व इस तरह की घटनाओं से सिख समाज को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
भारत का सिख समाज तिरंगे के लिये अपनी शहादत भी दे सकता है, अपने प्राणों को न्यौछावर भी कर सकता है।

तिरंगा हमारे लिये शान, सम्मान व स्वाभिमान का प्रतीक है।

तिरंगा हर भारतीय के लिये गर्व व सम्मान का प्रतीक है। इसका अपमान हम क़तई सहन नहीं कर सकते हैं।

देखिये वीडियो-

रीगल चौराहे पर निकाले गये इस तिरंगा मार्च में सैंकड़ों की संख्या में शामिल सिख समाज के लोगो ने “भारत माता की जय“ “तिरंगे के सम्मान में- सिख समाज मैदान में“ जैसे नारे लगाकर इन घटनाओं का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया।