WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore-Pune Bus Catches Fire : इंदौर से पुणे जा रही बस में कंटेनर से टक्कर के बाद आग, 8 यात्री घायल!

सदमे में यात्रियों ने जलती बस से कूदकर जान बचाई, बस जलकर खाक!

829

Indore-Pune Bus Catches Fire : इंदौर से पुणे जा रही बस में कंटेनर से टक्कर के बाद आग, 8 यात्री घायल!

 

Indore : निजी ट्रेवल्स की स्लीपर बस शाम को पुणे के लिए निकली थी। इस बस में बायपास पर कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे बस चालक और आठ यात्री घायल हुए। इसमें एक महिला भी शामिल है। टक्कर के बाद बस के बस के अगले हिस्से में आग लग गई। घटना रविवार की है। हादसे के बाद यात्री घबरा गए थे। इस घटना के बाद हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हुआ।

आग बुझाने के लिए दमकल पहुंची, उससे पहले बस को आग ने चपेट में ले लिया। यह हादसा महू बायपास के बाद हुआ। टक्कर से आठ यात्रियों को चोटें आईं, लेकिन आग के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। बस पूरी तरह आग की चपेट में आती, उससे पहले 40 से ज्यादा यात्री बस से सुरक्षित निकल गए। ड्रायवर को बड़ी मुश्किल से निकाला गया।

टक्कर के बाद बस के बस के अगले हिस्से में आग लग गई। धुआं निकलते देख यात्रियों ने बस से उतरना शुरू कर दिया। जब तक बस को आग पूरी तरह चपेट में लेती, उससे पहले यात्री सुरक्षित उतर गए थे। हालांकि उनके लगेज नहीं निकाले जा सके।  कंटेनर से टक्कर आगे से हुई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और आग भी उसी हिस्से में लगी। सीट पर फंसे चालक को यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से गेट खोलकर निकाला। यात्रियों ने बताया कि टक्कर के बाद बस के आगे के केबिन से धुआं उठते देखा गया था। बस के कंडक्टर ने बताया कि कंटेनर से धुआं उठ रहा था। इस कारण चालक को कुछ नजर नहीं आया।

अचानक बस कंटेनर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद महू और पीथमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई थी। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उसे पहुंचने में आधे घंटे का समय लगा, तब तक बस पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। हादसे से घबराए यात्रियों को पुणे पहुंचाने के लिए बस ऑपरेटर ने दूसरी बस की व्यवस्था की।