WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Indore-Varanasi Flight Will be Closed : इंदौर-वाराणसी उड़ान 27 अक्टूबर से बंद होगी, कोहरा बना परेशानी!

983
WhatsApp Image 2024 10 09 At 19.05.22

Indore-Varanasi Flight Will be Closed : इंदौर-वाराणसी उड़ान 27 अक्टूबर से बंद होगी, कोहरा बना परेशानी!

काशी जाने वाले और महाकाल आने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

Indore : वाराणसी और इंदौर का हवाई कनेक्शन 27 अक्टूबर से खत्म हो रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की इस मार्ग पर चलाई जाने वाली एकमात्र उड़ान को 27 अक्टूबर से बंद किया जा रहा है। इसका कारण ठंड के दौरान वाराणसी में खराब मौसम के कारण उड़ानों का हमेशा कैंसिल और देरी होना है।

27 अक्टूबर से देश में हवाई उड़ानों का नया विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। 28 मार्च तक लागू रहने वाले इस विंटर शेड्यलू में एयरलाइंस कई नई उड़ानें शुरू करने के साथ ही कई उड़ानों को बंद भी कर रही हैं। इस क्रम में इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से काशी की उड़ान को बंद करने जा रही है। यह उड़ान अभी इंदौर से सुबह 8.25 बजे जाती है और रात 10.15 बजे वापस इंदौर आती है।

कंपनी इस उड़ान का संचालन 2 सीटर एटीआर विमान के साथ करती है। इसे कंपनी ने मार्च से लागू समर शेड्यूल में ही शुरू किया था और अब इसे बंद करने जा रही है। कंपनी ने 26 अक्टूबर के बाद की बुकिंग भी वेबसाइट से हटाते हुए बंद कर दी। जिन लोगों ने बुकिंग पहले कर ली थी उन्हें रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है।

परेशानी का कारण बना कोहरा

इंडिगों प्रबंधन के मुताबिक ठंड के दिनों में वाराणसी में बहुत कोहरा होता है। इस कारण अकसर यहां की उड़ानें निरस्त या लेट होती हैं। इससे आगे का शेड्यूल गड़बड़ा जाता है। इसे देखते हुए इस उड़ान को विंटर शेड्यूल में बंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि मार्च अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इसे फिर शुरू किया जाएगा। इस उड़ान के कारण काशी से महाकाल दर्शन करने आने वालों और इंदौर से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होती थी, जिन्हें अब परेशानी होगी!