WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

इंदौर की बेटी अमी जैन ने CA परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 50वीं रैंक, शहर का बढ़ाया मान

17
WhatsApp Image 2026 06 18 At 16.51.38

इंदौर की बेटी अमी जैन ने CA परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 50वीं रैंक, शहर का बढ़ाया मान

इंदौर। इंदौर शहर की प्रतिभाशाली बेटी अमी जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित करते हुए पूरे देश में 50वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इंदौर शहर का गौरव बढ़ा है।

अमी जैन, साईं कृपा कॉलोनी निवासी सीए अभिषेक जैन एवं सीए मीनल जैन की सुपुत्री तथा वरिष्ठ समाजसेवी आर.के. जैन की पौत्री हैं। कठिन परिश्रम, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा के बल पर उन्होंने देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक सीए फाइनल में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

WhatsApp Image 2026 06 18 at 16.51.39

अमी की इस सफलता पर वार्ड क्रमांक 36-37 रहवासी महासंघ, श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसायटी, साईं कृपा रहवासी संघ, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन महालक्ष्मी नगर, पुष्पविहार एक्सटेंशन रहवासी संघ तथा राधिका पैलेस रहवासी संघ सहित विभिन्न सामाजिक एवं रहवासी संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रहवासी महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अमी जैन की उपलब्धि शहर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी इस असाधारण सफलता के सम्मान में रहवासी महासंघ द्वारा शीघ्र ही एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।