WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Enquiry Orders : गड्ढे में गिरे 2 मजदूरों की मौत पर मंत्री ने दिए जाँच के आदेश

1109

Bhopal : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लाऊखेड़ी के सीवरेज टैंक में गिरने से इंजीनियर समेत 2 लोगों की मौत के मामले जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने संभाग आयुक्त और नगर निगम प्रशासक को जांच सौंपने के निर्देश दिए। उनसे 24 घंटे में घटना की जांच करके रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। मंत्री ने दुर्घटना को लेकर दुःख जताया है।

अमृत योजना के तहत भोपाल में सीवरेज परियोजना का काम चल रहा है। इसी के दौरान लाऊखेड़ी में ये हादसा हुआ।

आज (13 दिसंबर को) सुबह नगर निगम जोन-1 के लाऊखेड़ी क्षेत्र में काम करते समय मजदूर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए थे। गड्ढे में गिरे इन मजदूरों को बचाने में कई ग्रामीण भी लगे रहे, लेकिन इन्हें बचाया नहीं जा सका।

लाऊखेड़ी में सीवरेज और नगर निगम सिविल का काम चल रहा है। बहुत देर तक गड्ढे में गिरे मजदूरों की नगर निगम को कोई जानकारी ही नहीं रही।

नगर निगम के ये कर्मचारी सीवरेज का काम करते समय ही गहरे गड्ढे में गिरे थे।

गड्ढे इतने गहरे थे कि उन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाई। नगर निगम जोन-1 के अधिकारियों से पूछने पर वे एक-दूसरे पर मामला टालते रहे। बाद में घटना स्थल पर अधिकारी और पुलिस पहुंची।

WhatsApp Image 2021 12 13 at 6.32.13 AM