WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Intersection should be Named Chandrayaan : धार के एक चौराहे का नाम चंद्रयान रखा जाए!

इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए कलेक्टर ने नगर पालिका को सुझाव दिया!

1479
WhatsApp Image 2023 08 24 At 11.39.02

Intersection should be Named Chandrayaan : धार के एक चौराहे का नाम चंद्रयान रखा जाए!

धार से वरिष्ठ पत्रकार छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : चांद पर भारतीय चंद्रयान-3 की सफलता और लैंडर के सफलता से उतरने को पूरा देश यादगार बनाना चाहता है। धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा भी चाहते हैं कि घटना को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए शहर के किसी एक चौराहे का नाम चंद्रयान-3 के नाम पर रखा जाए। उन्होंने नगर पालिका को ये सुझाव दिया है।

कलेक्टर ने बताया कि शहर के किस चौराहे को चंद्रयान नाम दिया जाए, ये फैसला नगर पालिका करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका अपना मौलिक विचार है, ताकि देश की यह उपलब्धि हमेशा स्मृति में रहे। इसीलिए कलेक्टर ने शहर के किसी एक चौराहे का नामकरण ‘चंद्रयान-3’ के नाम करने का सुझाव दिया है।

WhatsApp Image 2023 08 24 at 11.39.04

उन्होंने परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण निशिकांत शुक्ला को लिखे पत्र में लिखा कि आज 23 अगस्त संपूर्ण राष्ट्र के लिए अनंत गर्व का विषय है। आज भारत के चंद्रायान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हुई। हम सब देशवासी इसरो को सलाम करते हैं। इस महान उपलब्धि को सदैव चिर स्मृति में बनाए रखने के लिए धार शहर के एक उचित चौराहे का नामकरण ‘चंद्रयान’ किया जाना चाहिए तथा चौराहे पर चंद्रयान-3 का स्मृति चिन्ह भी स्थापित हो। मुझे आशा है कि नगर पालिका इस दिशा में उत्सुकता से अति शीघ्र निर्णय लेकर संपूर्ण देश के लिए एक मिसाल स्थापित करेगी।

कलेक्टर ने आशय में एक ट्वीट भी किया जिसमें लिखा है ‘ऐतिहासिक उपलब्धि के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि के रूप में, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि जिला धार में अब #Chandrayaan3 के नाम पर एक प्रमुख सड़क क्रॉसिंग होगी, जहां हम इस दिन की याद में एक स्मारक पट्टिका लगाएंगे।’