WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

IPL 2022 : मुंबई इंडियंस बाहर होने वाली पहली टीम, KKR से भी हारी

  MI के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'खराब बल्लेबाजी हमारी हार का कारण!' 

1161

Mumbai : सोमवार रात मुंबई इंडियंस (MI) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथ 52 रन से हार का सामना करना पड़ा। MI की इस सीजन में यह 9वीं हार थी। मैच के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने खराब बल्लेबाजी को हार का कारण बताया। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी हमें ले डूबी। IPL 2022 से बाहर होने वाली पहली मुंबई इंडियंस (MI) पहली टीम है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बाहर होने से फैंस काफी निराश है।

रोहित बोले ‘जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की उससे मैं निराश हूं। इस विकेट पर यह टारगेट डिफेंडेबल था। लेकिन, हमारी तरफ से बेहद खराब बल्लेबाजी हुई। हम यहां अपना चौथा मैच खेल रहे थे तो हम जानते थे कि पिच किस तरह की है। हम जानते थे कि सीम गेंदबाजों को यहां मदद मिलेगी। पर, हमने बल्लेबाजी अच्छी नहीं की, हम साझेदारियां नहीं कर पाए। हमारी तरफ से हम यहीं पर चूक गए।’

दो दिन पहले राजस्थान रॉयल्स की पंजाब किंग्स पर 6 विकेट से जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा था। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस  IPL 2022 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई ने अभी तक खेले 10 में से 2 मुकाबले जीते हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। उनका नेट रन रेट भी -0.725 का है। राजस्थान रॉयल्स इस जीत के साथ 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई।

गुजरात टाइटंस पहले और लखनऊ सुपर जाएंट्स दूसरे पायदान पर है। MI के लिए सीजन 15 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। टीम को पहले एक दो नहीं बल्कि लगातार 9 हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, पिछले दो मुकाबले MI ने जीते।

KKR से सोमवार को हार के बाद MI के कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि KKR ने शुरुआती 10 या 11 ओवर में ही 100 रन बना दिए थे। लेकिन, हमने जिस तरह से वापसी की वह शानदार थी। बुमराह बेहद खास रहे। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। सभी गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग की, हमें बस बल्लेबाजी ले डूबी।

इस मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर (43), अजिंक्य रहाणे (25) और नीतिश राणा (43) की दमदार पारियों की बदौलत शुरुआती 11 ओवर में ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन, बाद में एक के बाद एक विकेट गिरते गए और टीम महज 165 रन ही बना सकी। मुंबई की तरफ से बुमराह ने 5 विकेट चटकाए। जवाब में MI की शुरुआत खराब रही। इशान किशन (51) के अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक सका और पूरी टीम महज 113 रन पर ऑलआउट हो गई।