WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

IPL : दिल्ली कैपिटल्स ने 11वें ओवर में ही पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया

1058

Mumbai : आईपीएल के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PK) को 9 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम 20 ओवर में 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली ने लक्ष्य को 10.3 ओवर में हासिल कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने सीजन का सबसे कम स्कोर बनाया। टीम 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जवाब में दिल्ली की टीम ने 10.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पृथ्वी शॉ ने 20 गेंदों पर 41 रन और डेविड वार्नर ने 30 गेंदों पर 60 रन की नाबाद पारी खेली।

दिल्ली की टीम ने यह मैच 11वें ओवर में ही जीत लिया। इसलिए उनका नेट रन रेट काफी बढ़ा है। ऋषभ पंत की टीम अब 6 मैचों में 3 जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर आ गई है। पंजाब की टीम की यह 7 मैचों में चौथी हार रही। टीम तीन जीत और 6 अंक के साथ 8वें नंबर पर है। पंजाब का नेट रन रेट काफी कम है। दिल्ली की टीम अब 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। वहीं, पंजाब की टीम 25 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ उतरेगी।

पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 115 रन बनाए। आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह के रनआउट होते ही टीम ऑल आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य मिला। पंजाब ने सीजन का लोएस्ट स्कोर बनाया। उसने कोलकाता नाइटराइडर्स को पीछे छोड़ा। कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 128 रन बनाए थे। पंजाब के लिए मैच में जितेश शर्मा ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 24, शाहरुख खान ने 12 और राहुल चाहर ने 12 रन बनाए। टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिए।