WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

IPL Player पर दुष्कर्म का आरोप, भाभी ने की शिकायत

1128

IPL Player पर दुष्कर्म का आरोप, भाभी ने की शिकायत

प्रयागराज: IPL भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन उसको लेकर अलग तरह की खबरें अब सामने आ रही है।
प्रयागराज से खबर आ रही है कि एक आईपीएल प्लेयर पर उसकी भाभी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इस संबंध में भाभी ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज की है।
पुलिस जांच में जुट गई है।

 यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 में भी उतरा. हालांकि टीम प्लेऑफ से आगे नहीं बढ़ सकी थी. पिछले सीजन के बाद यह खिलाड़ी लंबे समय तक चोटिल भी रहा. प्रयागराज के शिवकुटी थाने में खिलाड़ी और उनके बड़े भाई पर रेप को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. मालूम हो कि गेंदबाज ने एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को रोमांचक जीत भी दिलाई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोप लगाने वाली महिला वाराणसी की है और अभी प्रयागराज के शिवकुटी थाने में तैनात है. पीड़िता ने बताया कि 2018 में उसकी शादी बौद्ध धर्म रीति रिवाज से वाराणसी में हुई थी. जानकारी के अनुसार, आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और अभी संभल में पुलिस विभाग में तैनात है. आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन यह बात पीड़िता से छुपाई गई. कुछ दिनों के बाद दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.

2019 में किया रेप

पीड़िता का कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके चली गई. 2019 में पति उसे मनाकर अपने साथ ले गया. जुलाई 2019 को ससुराल में एक कार्यक्रम के दौरान आईपीएल क्रिकेटर और देवर ने उसके साथ रेप किया. जब इस बात की जानकारी उसने पति को दी तो पीड़िता के साथ मारपीट तक की गई. इतना ही नहीं उसके 3 साल के बेटे व उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया.

पिछले दिनों आईपीएल में खेल चुके नेपाल के इंटरनेशनल क्रिकेटर संदीप लमिछाने पर भी रेप का आरोप लगा था. इसके बाद उन्हें महीनों तक जेल में रहना पड़ा. वे अभी जमानत पर बाहर हैं और वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारी में जुटे हुए हैं.