WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS Alok Ranjan: आलोक रंजन DG रैंक में होंगे पदोन्नत, कल जारी होंगे आदेश 

1498

IPS Alok Ranjan: आलोक रंजन DG रैंक में होंगे पदोन्नत, कल जारी होंगे आदेश 

 

भोपाल: भारतीय पुलिस सेवा में 1991 बैच के अफसर ADG प्रबंध आलोक रंजन DG रैंक में पदोन्नत होंगे। आलोक रंजन के डीजी रैंक के पदोन्नति आदेश कल जारी हो जाएंगे। उनकी पदोन्नति स्पेशल डीजी संजय झा के स्थान पर हो रही है जो कल 31 जुलाई को रिटायर होने जा रहे हैं। झा पुलिस प्रशिक्षण में पदस्थ हैं। संजय झा 1989 बैच के अफसर हैं। झा परिवहन आयुक्त भी रह चुके हैं।

आलोक रंजन के पदोन्नत होते के बाद वर्ष 1991 के तीन अफसर डीजी रैंक में आ जाएंगे। इससे पहले उपेंद्र जैन और वरुण कपूर डीजी रैंक में आ चुके हैं जबकि इसी बैच के दो अन्य अफसर एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और एडीजी टेक्निकल सर्विस योगेश मुदगल इस साल के अंत तक DG रैंक में पदोन्नत होंगे।

माना जा रहा है कि आलोक रंजन अभी जिस पद पर हैं उसी पर स्पेशल DG बनाएं जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में

संजय झा के पुलिस प्रशिक्षण के डीजी पद से रिटायर होते ही उनकी जगह पर डीजी रेंक के ही अन्य अफसर को पदस्थ किया जा सकता है। पुलिस प्रशिक्षण के डीजी की कॉडर पोस्ट है, इसलिए इस पद को लंबे समय तक खाली नहीं रखा जा सकता है। पूर्व में एक बार ऐसा हो गया था जब इस पद को लंबे अरसे तक खाली रखा गया था।