WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS Anu Beniwal: मनावर SDOP बेनीवाल अब ग्वालियर की ASP                       

दिलेरी, हिम्मत और साहस से भरा रहा मनावर का कार्यकाल 

1037

IPS Anu Beniwal: मनावर SDOP बेनीवाल अब ग्वालियर की ASP                   

स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

मनावर। भारतीय पुलिस सेवा में 2022 बैच की IPS अधिकारी- मनावर की SDOP अनु बेनीवाल को राज्य शासन ने अब ग्वालियर में ASP के पद पर पदस्थ किया है।

SDOP बेनीवाल का मनावर का कार्यकाल दिलेरी, हिम्मत और साहस से भरा रहा है। उन्होंने जहां युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का अभियान चलाया, वहीं स्कूली बालिकाओं को छेड़ छाड़ और बैड टच करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट करने के लिए थाने में न आकर बेटी की पेटी में शिकायत करने की प्रेरणा दी। इसके लिए उन्होंने नगर में बेटी की पेटी भी लगवाई।

इतना ही नहीं SDOP बेनीवाल ने इस संबंध में क्षेत्र की कई स्कूलों में अभियान भी चलाया। महिला पुलिस अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने सिकलीगरों की अवैध फैक्ट्रियों पर दी गई दबिश का दिलेरी से नेतृत्व किया। खेतों में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाने वालों को भी उन्होंने सलाखों के पिछे पहुंचाया। उनके कार्यकाल में कुछ अंधे कत्लों को सुलझाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। अब उन्हें शासन ने ग्वालियर में ASP बना दिया है। उन्हें तहसील पत्रकार संघ की ओर से बहुत बहुत बधाई।