WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS Anurag Gupta: 1990 बैच के IPS अनुराग गुप्ता फिर से बने झारखंड के DGP

683
WhatsApp Image 2024 11 29 At 16.15.40

IPS Anurag Gupta: 1990 बैच के IPS अनुराग गुप्ता फिर से बने झारखंड के DGP

रांची: भारतीय पुलिस सेवा में 1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता को फिर से झारखंड का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के तुरंत बाद हेमंत सोरेन प्रशासन ने राज्य के नए DGP की नियुक्ति की है। गुप्ता, अजय कुमार सिंह (IPS: 1989) की जगह लेंगे । सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

बता दे कि भारतीय चुनाव आयोग ( ECI) ने अनुराग गुप्ता को कार्यवाहक पुलिस प्रमुख के पद से हटाने के कुछ दिनों बाद अजय कुमार सिंह को झारखंड DGP के रूप में फिर से नियुक्त किया था। सिंह का चयन तीन IPS अधिकारियों के पैनल से किया गया था जिनके नाम राज्य सरकार द्वारा भेजे गए थे।

फरवरी 2023 में झारखंड के DGP नियुक्त किए गए अजय कुमार सिंह को जुलाई 2024 में हटा दिया गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता को हटाकर फिर से अजय कुमार सिंह को DGP नियुक्त किया था। अब हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुप्ता फिर से DGP बनाए गए हैं।