WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

IPS Manoj Sharma Met CM : महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की!

1098
WhatsApp Image 2024 11 24 At 18.10.40

IPS Manoj Sharma Met CM : महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की!

मनोज शर्मा के जीवन संघर्ष पर केंद्रित फ़िल्म ’12वीं फेल’ भी प्रदर्शित हुई!

Mumbai : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुंबई में महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा (आईजी) और उनकी पत्नी महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रद्धा शर्मा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यंत्री ने कहा कि मनोज शर्मा की संकल्पों की सिद्धि और दृढ़ता प्रदेश और देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मनोज शर्मा ने विपरीत परिस्थितयों में चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त कर न केवल मुरैना बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के मूल निवासी मनोज कुमार शर्मा 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं, जिन्हें महाराष्ट्र कैडर आवंटित हैं। वे वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनका जन्म चंबल संभाग के एक गांव में 3 जुलाई 1975 को हुआ था।

आईपीएस मनोज शर्मा के जीवन संघर्ष पर केंद्रित एक फिल्म ’12वीं फेल’ पिछले साल ही प्रदर्शित हुई थी। इसमें मनोज शर्मा के गांव से निकलने से यूपीएससी परीक्षा पास करने तक के संघर्ष की गाथा थी। इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया गया। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया।