WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS राहुल कुमार लोढ़ा ने किया SP रतलाम का पदभार ग्रहण

3485
IPS Rahul Kumar Lodha took over as SP Ratlam

IPS राहुल कुमार लोढ़ा ने किया SP रतलाम का पदभार ग्रहण

                          नशे के कारोबार के खिलाफ ताकत से चलाएंगे अभियान

Ratlam : भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के IPS अफसर राहुल कुमार लोढ़ा ने कल रतलाम SP का पदभार ग्रहण किया।वे इसके पहले बुरहानपुर के SP थे।
उन्होंने बताया कि बेसिक पुलिसिंग पर फोकस रखा जाएगा।नशे के कारोबार के खिलाफ पूरी ताकत से अभियान चलाया जाएगा। नशे का कारोबार करने वाले पकड़ाए आरोपियों के जरिए बेचने वालों तक पहुंचेंगे और उन्हें जेल भी पंहुचाएंगे।इसके लिए जिले के हर थाना स्तर पर लगातार अभियान चलाया जाएगा।जिलाबदर बदमाशों पर निगरानी रखी जाएगी।गुंडो की सूची अपडेट की जाएगी और महिला अपराध से जुड़े मामले तत्काल दर्ज हो,इसका ध्यान रखा जाएगा।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि गुरुवार को थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों सहित सभी प्रमुख पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें अपराध पर नियंत्रण के निर्देश दिए।

IAS डॉ पवन शर्मा ने भोपाल संभाग के कमिश्नर का कार्यभार संभाला