WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

IPS Stranded : एक हीरोइन के चक्कर में 3 IPS अधिकारी फंसे, निलंबित किया गया!

इस मामले में DG रैंक के अधिकारी पर भी कार्यवाही हुई!

2599

IPS Stranded : एक हीरोइन के चक्कर में 3 IPS अधिकारी फंसे, निलंबित किया गया!

Hyderabad : एक्ट्रेस के चक्कर में तीन IPS अफसरों की छुट्टी हो गई। तीनों IPS सीनियर रैंक के अधिकारी है। मामला आंध्र प्रदेश का है, यह एक्ट्रेस व मॉडल मुंबई की है। अभिनेत्री ने इन पुलिस अधिकारियों पर झूठे मामले में फंसाने और धमकाने के आरोप लगाए।

आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन सीनियर IPS अधिकारियों को अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी के मामले में संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। अभिनेत्री और मॉडल कादंबरी ने आरोप लगाया था कि इन अधिकारियों ने उनके खिलाफ उचित जांच किए बिना जल्दबाजी में कार्रवाई की और उन्हें परेशान किया। निलंबित अधिकारियों में डीजी रैंक के पूर्व खुफिया प्रमुख पी सीताराम अंजनेयुलु, विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त कांथी राणा टाटा (आईजी रैंक) और तत्कालीन पुलिस उपायुक्त विशाल गुन्नी (एसपी रैंक) शामिल हैं।

 *दबाव बनाने के आरोप लगाया* 

कादंबरी जेठवानी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान इन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धमकाया था कि अगर उन्होंने मुंबई के एक निगम अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद अभिनेत्री को इस साल की शुरुआत में धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

*जांच से पहले ही गिरफ्तारी के निर्देश* 

आरोप है कि खुफिया प्रमुख अंजनेयुलु ने एफआईआर दर्ज होने से पहले ही अन्य अधिकारियों को अभिनेत्री की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, कादंबरी जेठवानी के खिलाफ एफआईआर 2 फरवरी को सुबह 6:30 बजे दर्ज की गई, जबकि अधिकारियों को 31 जनवरी को ही गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। इस मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल है।