WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS Transfer: 10 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

1128
Additional SP Transfer

IPS Transfer: 10 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

 

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस विभाग में 10 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

तबादला आदेश इस प्रकार है: 

सुनील रामानंद (IPS:1994): ADGP, राज्य वायरलेस विभाग और परिवहन विभाग से ADGP, योजना एवं समन्वय विभाग।

प्रवीण सालुंके (IPS:1995): ADGP, स्पेशल सेल, मुंबई से ADGP, रेलवे, मुंबई।

सुरेश मेकला (IPS:1997): मुंबई के पूर्व नापतौल एवं माप नियंत्रक, वर्तमान में ADGP, राज्य यातायात पुलिस, मुंबई।

दीपक पांडे (IPS:1999): ADGP, महिला एवं बाल दुर्व्यवहार निवारण विभाग, मुंबई से ADGP, वायरलेस विभाग, पुणे।

अमिताभ गुप्ता (IPS:1992): ADGP, जेल और सुधार सेवाएं, पुणे से ADGP, विशेष सेल।

सुहास वारके (IPS:2000): विशेष IGP, कानून एवं व्यवस्था, मुंबई से विशेष IGP, महिला एवं बाल दुर्व्यवहार निवारण विभाग, मुंबई।

अश्वथी दोरजे (IPS:2000): पूर्व संयुक्त पुलिस आयुक्त, नागपुर, अब विशेष IGP, राज्य मानवाधिकार आयोग, मुंबई के पद पर नियुक्त।

चेरिंग दोरजे (IPS:2000): पूर्व विशेष पुलिस महानिरीक्षक, नागपुर रेंज, नागपुर, अब विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, मुंबई।

रंजन कुमार शर्मा (IPS:2006): विशेष IGP, सीआईडी, पुणे से संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुणे।

डीके पाटिल विशेष IGP, राज्य सीआईडी, पुणे से विशेष IGP, नागपुर रेंज, नागपुर।