WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS Vikas Sahay: गुजरात में DGP विकास सहाय को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन

727

IPS Vikas Sahay: गुजरात में DGP विकास सहाय को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन

 

IPS Vikas Sahay: गुजरात में DGP विकास सहाय को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुजरात के DGP विकास सहाय को छह महीने का एक्सटेंशन दिया है। विकास सहाय 30 जून को रिटायर होने वाले थे लेकिन केंद्र सरकार के फैसले के बाद विदाई कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। विकास सहाय 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं।

 

सहाय आज 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे थे। गांधीनगर स्थित पुलिस भवन में उनकी विदाई की तैयारियां भी की गई थीं लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देर शाम उनके कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला लिया। इसके बाद विदाई कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने जनहित में विशेष मामले के रूप में एआईएस (डीसीआरबी) नियम, 1958 के नियम 16(1) में छूट देते हुए विकास सहाय आईपीएस (GJ:1989), पुलिस महानिदेशक (DGP), गुजरात को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि यानी 30 जून 2025 से छह महीने की अवधि के लिए सेवा विस्तार देने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सहाय ने 01 फरवरी 2023 से अंतरिम राज्य DGP के रूप में आशीष भाटिया का स्थान लिया था और बाद में उन्हें 01 मार्च 2025 को नियमित DGP नियुक्त किया गया था। इस निर्णय से सहाय अब 30 दिसंबर 2025 तक पद पर बने रहेंगे ।