WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कुष्ठ रोग पूर्व जन्म के पापों का फल नही यह सोचना अंधविश्वास

प्रकोष्ठ मालवा प्रांताध्यक्ष अशोक जैन चौटाला ने कुष्ठ रोगियों को लेकर विस्तार से दी जानकारी

936
WhatsApp Image 2023 02 12 At 10.32.14 AM 1 696x394

कुष्ठ रोग पूर्व जन्म के पापों का फल नही यह सोचना अंधविश्वास

रतलाम।शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंद कालोनी रतलाम में कुष्ठ रोग निवारण पखवाड़ा के तहत जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मे स्कूल प्राचार्या ममता अग्रवाल की अध्यक्षता मे उपस्थित छात्राओं को सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत के अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला ने कुष्ठ रोग को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह रोग छुआछूत वाला रोग नही हैं।

WhatsApp Image 2023 02 12 at 10.32.34 AM 1

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने कुष्ठरोगियों की हमेशा सेवा कि समाज मे इस रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए।

30 जनवरी को उनकी पूण्यतिथि से 13 फरवरी तक जनजागरण अभियान चलाया जाता हैं।
कुष्ठ रोग के लक्षणों की समय रहते जांच करने व होने पर इसका इलाज कराने पर समाप्त हो जाता है।यह अनुवांशिक रोग नही है,ना ही पूर्व जन्म के पापो का फल है यह सोचकर इसको नजर अंदाज नही करना चाहिए यह अंधविश्वास हैं।

बताएं कुष्ठ रोग के लक्षण के उपाय
इसका इलाज शासकीय अस्पताल व चिकित्सा केन्द्रों पर निशुल्क होता हैं।सविता प्रकोष्ठ द्वारा जनजागृति पत्रक भी वितरित किए गए पत्रक में विस्तार से कुष्ठ रोग के लक्षण उपाय व समाज मे व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए बताया गया है।चोटाला ने कार्यक्रम मे सहयोग देने पर जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक यतीन्द्र भारद्वाज ने किया।