WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

IT Raid : पहले खरीदार बनकर सबूत जुटाए फिर BCM ग्रुप पर IT के छापे!

रिलायंस के साथ इंदौर में बड़ा अस्पताल खोलने के बाद आंख में आया ग्रुप!

1898
WhatsApp Image 2023 02 02 At 6.22.46 PM 696x465

Indore : रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी बीसीएम ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापा मारा। विभाग ने छापे से पहले समूह के बारे में तथ्य जुटाए, फिर सबूत जुटाकर छापा मारा। बताते गया कि एक प्रोजेक्ट के बहाने करीब डेढ़ माह पहले कुछ आयकर विभाग अधिकारी खरीदार बनकर मिले थे। बातचीत में कागजों पर कम कीमत पर बिक्री दिखाने की पुष्टि होने के बाद छापे की पूरी योजना तैयार हुई। कोकिलाबेन अस्पताल में हिस्सेदारी से बीसीएम ग्रुप आयकर विभाग की आंख में आ गया था।

रियल एस्टेट व अन्य क्षेत्रों के बड़े कारोबारी बीसीएम समूह पर गुरुवार को आयकर का छापा पड़ा। पिछले माह ही इस समूह ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के साथ साझेदारी में इंदौर में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल की शुरुआत की है। आयकर विभाग की टीम बीसीएम समूह के 40 से ज्यादा ठिकानों पर जांच कर रही है। इस समूह ने दस से ज्यादा बड़े अपार्टमेंट इंदौर में प्राइम लोकेशनों पर बनाए हैं। समूह ने इंदौर में एक होटल भी बनाया था, लेकिन बाद में उसे बेच दिया। यह समूह नमकीन कारोबार से भी जुड़ा है।

WhatsApp Image 2023 02 02 at 6.21.34 PM

रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग की निगाह कुछ ज्यादा तिरछी है। जनवरी में आयकर विभाग ने आठ कारोबारी समूहों पर छापे मारकर बड़ी चोरी पकड़ी थी। फरवरी के पहले सप्ताह में इंदौर के बड़े बीसीएम समूह पर छापा मार दिया। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे आयकर विभाग की टीमें एक साथ छापा मारने पहुंची।

बीसीएम ग्रुप ने इंदौर शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट तैयार किए हैं और समूह के साथ जुड़कर कई लोगों ने साझेदारी रेशों डील के जरिए रियल एस्टेट कारोबार में बड़ा निवेश कर रखा है। आयकर की टीमें साझेदारों के यहां भी पहुंची हैं। भागीदारों को मिलाकर कुल 40 से ठिकानों पर सुबह से जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की बड़ी टीम विजय नगर स्थित बीसीएम समूह के दफ्तर में पहुंची। इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में भी समूह से जुड़े लोगों के यहां जांच के लिए टीमें गई हैं।

होटल और अस्पताल में भी निवेश

बीसीएम समूह अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के साथ साझेदार है। जनवरी माह में अस्पताल का लोकार्पण हुआ था। अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अस्पताल का शुभारंभ करने इंदौर आए थे। इंदौर में शुरू हुए इस अस्पताल के लिए जमीन बीसीएम समूह की थी। समूह इंदौर में जोडिएक माल व अन्य प्रोजेक्ट भी ला चुका है।

WhatsApp Image 2023 02 02 at 6.21.32 PM

खरीदार बनकर पहुंची टीम

आयकर विभाग ने छापा मारने से पहले समूह से जुड़े तथ्य जुटाए थे। बताते है कि समूह के प्रोजेक्ट के लिए डेढ़ माह पहले कुछ आयकर विभाग के अधिकारी खरीदार बनकर पहुंचे थे। कागज पर कम दामों पर बिक्री दिखाने की पुष्टि होने के बाद छापे की योजना तैयार हुई। बीसीएम समूह के डायरेक्टरों में राजेश मेहता, अरुण मेहता, नवीन मेहता, रोहिन मेहता व ऋषभ मेहता के नाम शामिल हैं। अभी कार्रवाई जारी है।