WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

IT Raid on MLC Premises : आरजेडी के MLC के घर और ठिकानों पर IT का छापा, दस्तावेज और लेपटॉप जब्त किए!

उन्हें लालू यादव का करीबी माना जाता रहा!

756

IT Raid on MLC Premises : आरजेडी के MLC के घर और ठिकानों पर IT का छापा, दस्तावेज और लेपटॉप जब्त किए!

Patna : आरजेडी के एमएलसी और शराब कारोबारी बिनोद कुमार के यहां आयकर विभाग की टीम ने पटना के घर पर छापेमारी की। सीवान जिले के रहने वाले बिनोद कुमार का पश्चिम बंगाल में शराब का बड़ा कारोबार है। पूरे कारोबार का मुख्य कार्यालय कोलकाता में है। आयकर विभाग की टीम उनके कोलकाता समेत अन्य स्थानों पर मौजूद करीब आधा दर्जन ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से छापेमारी कर रही थी। पटना से बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद हुए। उन्हें लालू यादव का बेहद करीबी माना जाता है।

बिहार में शराब बंदी का विरोध करने वाले राजद एमएलसी बिनोद कुमार जायसवाल के अगमकुआं के अनुग्रह नारायण रोड स्थित आवास और बुद्ध स्मृति पार्क के पास स्थित कार्यालय पर छापेमारी की गई। दोनों जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जानकरी के अनुसार, टीम ने उनके आवास से लैपटाप, डेस्कटाप व दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

इनमें विभिन्न वित्तीय संस्थानों में निवेश के अलावा कई स्थानों पर जमीन-जायदाद में भी निवेश से जुड़े कागजात शामिल हैं। टैक्स में गड़बड़ी से जुड़े भी कागजात बरामद हुए, जिसकी जांच चल रही है। यह पूरा मामला कोलकाता आयकर विभाग से जुड़ा है।

बिनोद जायवाल की कोलकाता में शराब फैक्ट्री है। आयकर विभाग को जांच के क्रम में गड़बड़ी मिली थी। इसके बाद कर चोरी की जांच शुरू हुई। इसके बाद और कदमकुआं स्थित आवास और फ्रेजर रोड स्थित कार्यालय में छापेमारी की गई। बिनोद जायसवाल सीवान के मूल निवासी हैं और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी माने जाते हैं। दो साल पहले ही स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन का चुनाव जीत कर वे एमएलसी बने हैं।