WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जबलपुर :छात्राओं ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रिंसिपल ऑफिस घेरा

902

जबलपुर के होम साइंस कॉलेज में छात्राओं ने हंगामा कर दिया। छात्राओं ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रिंसिपल ऑफिस घेर लिया। सेकेंड ईयर में 200 छात्राएं फेल हो गईं हैं। उन्होंने दोबारा मूल्यांकन की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर प्रिंसिपल के दफ्तर में घुसने के दौरान पुलिस के साथ भी झड़प हुई।

जबलपुर के होमसाइंस कॉलेज का सैकड़ों छात्राओं ने घेराव करते हुए तालाबंदी कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से भी एन.एस.यू.आई के छात्र छात्राएं भिड़ गए। पुलिस लगातार छात्रों को समझाइश दे रही थी पर छात्र थे कि जबरन प्रिंसिपल के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो छात्र-छात्राएं पुलिस से झड़प करने लगे। लगातार बढ़ते विवाद को देखते हुए कालेज में चार थानों की पुलिस पहुंची और अपने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाई देने में जुटी रही।

नाराज छात्रों का कहना है कि सेकंड ईयर में एक साथ सैकड़ों छात्राओं को फेल कर दिया गया और जब मूल्यांकन के लिए आवेदन किया गया तो वह भी नहीं किया गया। एन.एस.यू.आई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना किसी वजह के छात्राओं को फेल किया जा रहा है। वही पी.जी डिप्लोमा वाली जो 11 छात्राएं थी उनका सिलेबर्स कंप्लीट नहीं हुआ और एग्जाम ले लिया गया, नतीजन वह फेल हो गई। वही हाल ही में हुए एटीकेटी के एग्जाम में भी छात्राओं को और भी कम नंबर आए।