WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Jahanvi Cracked UPSC : IAS बनकर गांव पहुंची जाह्नवी का जमकर स्वागत हुआ!

9140
WhatsApp Image 2024 05 03 At 16.26.18

Jahanvi Cracked UPSC : IAS बनकर गांव पहुंची जाह्नवी का जमकर स्वागत हुआ!

UPSC की पहली कोशिश में वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनी!

Amethi : अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड के बनवीरपुर की निवासी जाह्नवी दुबे ने यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा में 324वीं रैंक हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद बुधवार को वे अपने गांव पहुंची। ग्रामीणों ने फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों से उनका भव्य स्वागत किया। परिवार ने परंपरा के अनुसार जान्हवी का कुमकुम से तिलक कर अभिनंदन किया।

रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर उमाशंकर दुबे की सुपुत्री जाह्नवी ने 2017 में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) कुरुक्षेत्र से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच से पढ़ाई पूरी की थी। उसके बाद सिविल परीक्षा तैयारी प्रारंभ की।

2018 में यूपीपीसीएस की परीक्षा दी और जाह्नवी दुबे का वाराणसी में वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) में असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में चयन हुआ। इसके बाद भी वे आईएएस बनने के सपने को लेकर वह पूरी लगन के साथ दिन-रात पढ़ाई में अपना समय देने लगी। कठिन परिश्रम से उन्हें सफलता हाथ लगी और आईएएस बनकर अपने माता-पिता व जनपद का नाम रोशन किया।

बुधवार को गांव पहुंचने की सूचना पर माता-पिता व क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। जाह्नवी दुबे के पिता रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर उमाशंकर दुबे ने कहा कि उनके आईएएस बनने का सपना उनकी बेटी ने सरकार किया जिससे उनको अपार खुशी है। क्षेत्र के सम्मानित व बुजुर्ग लोग उपस्थित हुए। सभी लोगों ने उन्हें जीवन के पथ पर सदैव अग्रसर रहने व ईमानदारी कर्मठ निष्ठाता से कार्य करने का आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर जाह्नवी दुबे ने आए हुए लोगों व समाज को अपनी बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने की अपील की और कहा कि शिक्षा में बेटा व बेटी में फर्क नही करना चाहिए जिससे वह आईएएस-पीसीएस बनकर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन कर देश सेवा में योगदान दे सकें।