WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

युवक की पीट पीट कर का हत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग देने के विरोध में जयपुर बचाओ संघर्ष समिति का धरना

सांसद तिवारी, बोहरा,दिया कुमारी और भाजपा नेता चतुर्वेदी और सराफ के साथ व्यापारियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया

649

युवक की पीट पीट कर का हत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग देने के विरोध में जयपुर बचाओ संघर्ष समिति का धरना

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

जयपुर में एक युवक की पीट पीट कर का हत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग देने के विरोध में सर्व समाज की ओर से बड़ी चौपड़ पर धरना दिया गया।

 

जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस धरने में धरने में जयपुर की पूर्व राजकुमारी और,राजसमंद से भाजपा सांसद दिया कुमारी,सांसद घनश्याम तिवारी,जयपुर के सांसद,रामचरण बोहरा,मालवीय नगर के विधायक काली चरण सराफ,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी,पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी,बगरू के पूर्व विधायक कैलाश वर्मा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

इस धरने के दौरान जयपुर चार दिवारी के अंदर बाजार बंद रहे।व्यापारियों ने मांग की कि हत्या के दूसरे दिन सांप्रदायिक विशेष के लोगों ने पुरोहित जी के कटले में लूटपाट कर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे कि शहर में गलत वातावरण व्याप्त नही हो सके ।

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरी कारण की राजनीति के कारण जयपुर का माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले के दोषियों को चिन्हित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का सामूहिक रूप से पाठ किया गया।धरने के दौरान जय श्री राम और मोदी मोदी के नारे लगाए गए।धरना शांतिपूर्वक समाप्त हो गया है और दोपहर बाद चार दिवारी के बाजार खुल भी खुल गए । धरने को देखते हुए जयपुर में भारी पुलिस फोर्स लगाया गया।