WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जल गंगा संवर्धन अभियान: MP में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य- CM डॉ मोहन यादव

758
WhatsApp Image 2024 06 06 At 12.32.19

जल गंगा संवर्धन अभियान: MP में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य- CM डॉ मोहन यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज पुलिस मुख्यालय के सामने छोटा तालाब खटलापुरा घाट पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भोपाल के छोटे तालाब की स्वच्छता के लिए श्रमदान भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 5 जून से प्रदेश में आरंभ जल गंगा संवर्धन अभियान में अपने आसपास के जल स्रोतों के संरक्षण और साफ सफाई के साथ-साथ इन स्थानों पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाए। प्रदेश में अभियान अवधि में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है।

WhatsApp Image 2024 06 06 at 12.32.19 1

मुख्य मंत्री ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में जन भागीदारी से पौधे लगाए जाएंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान गंगा दशहरा के बाद भी जारी रहेगा। सभी स्थानीय निकाय अपने-अपने स्तर पर गतिविधियां संचालित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने भोपाल में छोटे तालाब की साफ सफाई के लिए नगर निगम भोपाल द्वारा जन भागीदारी से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और उज्जैन में भी वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, अगले ओलंपिक में पदक लाना हमारा लक्ष्य होगा।