WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Jal jeewan Mission: MP में सर्वाधिक घरों तक नल से जल, 50 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन से पहुंचा पानी

1306
Jaljeevan Mission

Jal jeewan Mission: MP में सर्वाधिक घरों तक नल से जल, 50 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन से पहुंचा पानी

भोपाल: जल जीवन मिशन के तहत मध्यप्रदेश में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश के 50% घरों तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने के संकल्प की सिद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नागरिकों और लोक सेवकों को हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारियों को भी विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर घर तक नल से जल उपलब्ध कराने के लक्ष्य की प्राप्ति तक हम रुकेंगे नहीं।
मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत अब 50% से अधिक ग्रामीणों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो गया है।

मध्य प्रदेश में जब यह मिशन प्रारंभ हुआ था, उस समय एक करोड़ 19 लाख परिवारों में से मात्र 13 लाख 53 हजार यानी 11 प्रतिशत परिवारों को ही नल से जल प्राप्त हो रहा था लेकिन आज की स्थिति में मध्यप्रदेश के 50% से अधिक परिवारों को घरेलू नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

जल जीवन मिशन के तहत अभी तक 148 समूह ग्राम योजना एवं 26 जिलों में 261 योजनाएं स्वीकृत की जा चुकी है।इस प्रकार पूरे प्रदेश में जिलों के गांव में नल जल योजना शुरू कर महत्वपूर्ण उपलब्धि की गई है।

आज प्रदेश के सभी 52 जिले 25% से अधिक जल जीवन मिशन के जरिए हर घर जल सेवा से परिपूर्ण हो गए हैं। बड़े राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश ने सर्वाधिक ग्रामों को हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया है।