WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Jamgate Incident : जामगेट घटना के 3 फरार आरोपी पकड़े गए, पुलिस पूछ्ताछ जारी!

- सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उन्हें आरोपियों को कहीं और ले गई, आर्मी अफसर नाराज!

824
WhatsApp Image 2024 09 13 At 6.37.03 PM

Jamgate Incident : जामगेट घटना के 3 फरार आरोपी पकड़े गए, पुलिस पूछ्ताछ जारी!

Indore : जामगेट के नजदीक प्रतिबंधित फायरिंग रेंज में दो आर्मी अफसरों से लूट और एक महिला मित्र से गैंगरेप मामले के सभी 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने तीन को गुरुवार को ही पकड़ लिया था, बाकी को आज शुक्रवार को मानपुर के जंगल से पकड़ लिया गय। अब इनसे अन्यत्र पूछताछ की जा रही है।

शुक्रवार को फरार आरोपी रोहित ज्ञानसिंह गिरवाल निवासी नंदगांव, संदीप दिनेशसिंह वारिया निवासी चैनपुर और सचिन राधेश्याम मकवाना को मानपुर के जंगल से पकड़ा है। इनसके पहले अनिल मदनलाल बारोरा, पवन पुत्र लीलाधर बसुनिया और रितेश को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जा चुका है। घटना के वक्त रितेश ने ही कट्‌टे से आर्मी अफसरों को धमकाया था। यह जानकारी इंदौर (ग्रामीण) SP हितिका वासल ने देते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश में 10 थानों की टीमें लगाई गई थीं।

घटना के अनुसार, 10 सितंबर को आर्मी के दो ट्रेनी अफसर अपनी दो महिला मित्रों के साथ फायरिंग रेंज में देर रात रुके थे। कार में बैठकर म्यूजिक सुन रहे थे। तभी 6 बदमाशों ने घेर लिया। मारपीट कर एक आर्मी अफसर और एक महिला को 10 लाख रुपए लाने के लिए छोड़ दिया। अन्य आर्मी अफसर और उसकी महिला मित्र को बंधक बना लिया। यहां महिला मित्र को अलग झाड़ियों में भी ले गए। यहां उससे गैंगरेप की आशंका जताई गई थी।

मास्टर माइंड शराब दुकान का कर्मचारी
इस घटना का मास्टर माइंड अनिल एक शराब दुकान पर काम करता था। वह जब 10 सितंबर की रात वहां से जा रहा था तो म्यूजिक सुन रुका। देखा तो आर्मी से जुड़े अफसर महिला मित्रों के साथ कार में थे। अनिल ने साथियों को फोन कर कहा था कि मामला अच्छा फंसा है, बढ़िया दांव हो जाएगा, आ जाओ। सूत्रों के अनुसार, अनिल मानपुर क्षेत्र में मुखबिरी करता रहा है।

आर्मी अफसर आरोपियों को ढूंढ़ रहे थे
पकडे गए दो आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने आर्मी के अफसरों और महिला मित्रों से लूटे गए रुपए आपस में बांट लिए थे। सोने की चेन छिपा दी थी। पुलिस अब लूटा गया सामान जब्त करने की कोशिश कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सेना के अफसर भी थाने पहुंचे। सुरक्षा के लिए आरोपियों को बड़गोंदा थाने पर नहीं रखा गया।

इस घटना से आर्मी की एक टाेली नाराज है। इसके चलते गुरुवार रात को वह बड़गौंदा के पुराने थाने तक पहुंच गई थी लेकिन यहां उन्हें कोई नहीं मिला। बाद में सैन्य पुलिस के आने की सूचना देख सभी ट्रेनी आर्मी अफसर यहां से तुरंत वापस अपनी यूनिट में लौट गए थे।

10 लाख की डिमांड की
बदमाशों ने सैन्य अफसरों और उनकी महिला मित्रों को घेर लिया। रितेश के पास पिस्टल थी। इसे देखकर सैन्य अफसरों ने कहा कि जो चाहे ले लो, लेकिन कोई हरकत मत करना। अनिल और रितेश के मन में लालच आ गया, उन्हें लगा कि बड़ा काम हो सकता है। इस पर उन्होंने दस लाख रुपए की डिमांड कर दी।