WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Jammu-Kashmir Major Accident : डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत, 11 जवान घायल!

370
WhatsApp Image 2026 01 22 At 17.56.55

Jammu-Kashmir Major Accident : डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत, 11 जवान घायल!

भद्रवाह/जम्मू : जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का 1 वाहन के खाई में गिर जाने से 18 जवानों की मौत हो गई। वहीं 11 जवान घायल हो गए हैं। यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नीटॉप के पास हुआ।

बता दें कि एक गाड़ी में सेना के 21 जवान सफर कर रहें थे जो अचानक सड़क से फिसल गई जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल जवानों को उपचार के लिए रेफर किया गया‌ मामूली रूप से घायल 1 जवान का भद्रवाह हॉस्पिटल में उपचाररत हैं।

WhatsApp Image 2026 01 22 at 17.56.55 1

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी घायल जवानों के इलाज और उनकी शिफ्टिंग की देखरेख के लिए भद्रवाह हॉस्पिटल पहुंच गए थे फिलहाल जीएमसी डोडा से एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल की एक टीम भी हेल्थकेयर वर्कर्स और डॉक्टरों की मदद के लिए वहां तैनात की गई है।

कैसे हुआ हादसा!

सेना के बुलेटप्रूफ वाहन में जवान सवार थे और यह वाहन ऊंचाई पर स्थित 1 चौकी की और जा रहा था। इस दौरान ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि सेना एवं पुलिस ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया हैं और गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया हैं।

दुख की घड़ी में देश जवानों के परिवार के साथ खड़ा हैं: उप-राज्यपाल!

जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की शानदार सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। साथ ही उन्होंने कहा, इस बहुत दुख की घड़ी में, पूरा देश दुखी परिवारों के साथ एकजुटता और सपोर्ट में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल ले जाया गया हैं। सीनियर अधिकारियों को सबसे अच्छा उपचार करने का निर्देश दिया है। उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

CM उमर अब्दुल्ला ने हादसे पर गहरा दुख जताया!

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट भद्रवाह-चंबा रोड पर खन्नीटॉप में आर्मी की गाड़ी के साथ हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की, साथ ही बचाव और निकालने के तेज कामों की तारीफ की!