WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM डॉ मोहन यादव को बधाई देने उज्जैन से पैदल आए जसवंत सिंह आंजना और उनके साथी

681

CM डॉ मोहन यादव को बधाई देने उज्जैन से पैदल आए जसवंत सिंह आंजना और उनके साथी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की बधाई और शुभकामनाएं

देने श्री जसवंत सिंह आंजना, संतोष शर्मा, संजय आंजना और शुभम पांचाल उज्जैन से पैदल चलकर विन्ध्य कोठी भोपाल पहुंचे । श्री जसवंत सिंह आंजाना ने बताया कि यह पैदल यात्रा डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने बताया कि अपने साथियों के साथ 16 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे उज्जैन से पैदल यात्रा आरंभ की और प्रतिदिन लगभग 40 किलोमीटर पैदल चलते हुए आज 21 दिसंबर को प्रातः भोपाल पहुंचे ।

दल ने 12 मिनट में 1 किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य रखा था।

दल को पता चला कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 21 दिसंबर को दिल्ली जा रहे हैं, तो आज दल ने प्रातः 3:00 बजे से पैदल यात्रा आरंभ की। सर्व श्री अरविंद सिंह गजराज सिंह झाला ,अजय जोशी और राजेश आंजना ने यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्था में सहयोग किया।