WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

बिरसा मुंडा की जयंती पर जयस दो बड़े आयोजन करेगा, प्रतिमा का लोकार्पण भी

1731

भोपाल: जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) भी शहीद बिरला मुंडा की जयंती पर सम्मेलन करने जा रहा है। उसके दो बड़े आयोजन बैतूल और जबलपुर में होंगे। इसके साथ ही धार जिले में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया जाएगा।

जनजातीय लोगों के बीच में अपनी पकड़ मजबूत करने में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही जयस भी सक्रिय हो गया है।
15 नवंबर को भाजपा और कांग्रेस दोनों जनजातीय वर्ग को लेकर सम्मेलन कर रही है। वहीं जयस भी सम्मेलन करने जा रही है।

बैतूल जिले में जयस इस बार बड़ा आयोजन करने जा रहा है। इसमें करीब 16 हजार आदिवासियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ये आदिवासी बैतूल जिले के ही होंगे। वहीं जबलपुर में भी उसका आयोजन हो रहा है। इन दोनों जगह पर वह सम्मेलन करेगी।

गौरतलब है कि जयस अब तक मालवा और निमाड में ही ज्यादा सक्रिय था लेकिन बैतूल और जबलपुर में होने वाले सम्मेलन के जरिए वह महाकौशल और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है।

यहां लगाई जा रही प्रतिमा

धार जिले में भी वीर शहीद बिरसा मुंडा जयंती पर जयस ने 15 नवंबर को बड़े स्तर पर आयोजन रखा है। इसके लिए जयस द्वारा बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा बनाई गई है जिसे समारोह आयोजित कर गाथे के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसका आयोजन कुक्षी विकासखंड के ग्राम भत्यारी में होगा।