WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Jhabua News: नगर के वार्डों का विद्यार्थी कर रहे सर्वे

1236
WhatsApp Image 2022 06 03 At 1.23.19 PM 696x522

श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ। माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र छात्राओं द्वारा किए जा रहे 10 दिवसीय सर्वे के अंतर्गत नगर के जनजातीय बाहुल्य वार्ड 11, अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड 18 तथा सामान्य वार्ड 10 में स्वास्थ्य एवं सामाजिक समस्याओ को लेकर एक सघन सर्वे किया।

संस्था संचालक श्री ओम शर्मा ने बताया कि इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य इन वार्डों के रहवासियों के सामान्य जीवन स्तर एवं उनके द्वारा सामना की जा रही समस्याओं का तुलनात्मक अध्ययन था।

WhatsApp Image 2022 06 03 at 1.23.18 PM

इस कार्य के लिए संस्था के 100 से अधिक छात्र छात्राओं को विभिन्न समूह में विभाजित कर प्रत्येक समूह द्वारा घर घर जाकर व्यक्तिगत जानकारियां प्राप्त की गई, जिनमें उनके जीवन यापन का स्त्रोत, परिवार में शिक्षा का स्तर, परिवार में हुई सामान्य एवम दुर्घटना जनित मृत्यु की जानकारी, परिवार में विभिन्न प्रकार के नशे की लत के आदि सदस्यों की जानकारी प्राप्त की।

आज के सर्वे में संस्था प्राचार्य कपिल राठौर, स्मिता मेडा सुनीता भवर, संजना बारिया, निराली हाड़ा, शालिनी मेडा, मिरुन देबनाथ का सराहनीय सहयोग रहा।