WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Jobat By-Election : महेश पटेल के आरोपों पर प्रशासन का पलटवार

1375

*जोबट से कमलेश नाहर की रिपोर्ट*

Jobat : जोबट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी महेश पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस कर जिला प्रशासन पर प्रभारी मंत्री के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद कलेक्टर मनोज पुष्प (Manoj Pushp और SP Manoj Singh (मनोज सिंह) ने आरोपो को नकारते हुए चुनाव आयोग के निर्देशन में ही कार्य करने की बात कही।
दोनों अधिकारियों ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दर्शाई। SP ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल की सुरक्षा के लिए गार्ड उपलब्ध कराया गया है। अन्य किसी प्रत्याशी को भी जरूरत होने पर गार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
महेश पटेल की प्रेस कांफ्रेंस मे झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया व पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा मौजूद रहे। महेश पटेल ने आरोप लगाया कि प्रशासन स्वयं भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहा है। भाजपा के दबाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व उनके रिश्तेदारों पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।