WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

Jodhpur Mobile Blast: जेब में रखा मोबाइल बना बारूद का गोला, किराना व्यापारी गंभीर रूप से झुलसा!

203

Jodhpur Mobile Blast: जेब में रखा मोबाइल बना बारूद का गोला, किराना व्यापारी गंभीर रूप से झुलसा!

Jodhpur Mobile Blast: राजस्थान के जोधपुर शहर के मंडोर कृषि मंडी क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब एक किराना व्यापारी की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया. धमाके के बाद मोबाइल में आग लग गई, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के व्यापारी मदद के लिए दौड़ पड़े.

लाल सागर निवासी 39 वर्षीय गोपाल सोनी अपनी किराना दुकान पर बैठे हुए थे. दोपहर करीब 3:30 बजे वह दुकान के काउंटर की दराज में कुछ देख रहे थे, तभी अचानक उनकी जेब से तेज धमाके की आवाज आई. कुछ ही क्षणों में पैंट में आग लग गई और जेब से धुआं निकलने लगा. गोपाल ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा जैसे किसी उपकरण से करंट लगा हो, लेकिन नीचे देखने पर जेब में रखा मोबाइल जलता हुआ दिखाई दिया.

मोबाइल को बाहर निकालने की कोशिश में उनके हाथ की अंगुलियां भी झुलस गईं. हादसे में जांघ का हिस्सा बुरी तरह जल गया और चमड़ी तक उधड़ गई. गोपाल के शोर मचाने पर आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत मंडोर के सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया. बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है.पीड़ित के अनुसार, मोबाइल करीब दो वर्ष पुराना था और घटना के समय उसकी बैटरी 87 प्रतिशत चार्ज थी. उनका कहना है कि ब्लास्ट से पहले फोन में न तो ओवरहीटिंग की समस्या थी और न ही कोई तकनीकी खराबी नजर आई थी. घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है.