WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Jyotiraditya Scindia’s Mother’s Health:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की हालत गंभीर,प्रचार छोड़ दिल्ली पंहुचे

1128

Jyotiraditya Scindia’s Mother’s Health:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की हालत गंभीर,प्रचार छोड़ दिल्ली पंहुचे

भोपाल.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया की दो दिन पहले ही एक सर्जरी हुई थी. राजमाता पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती हैं.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की हालत गंभीर है. उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है. यहां के डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी लोकसभा चुनाव का प्रचार बीच में छोड़कर 5 मई को दिल्ली पहुंच गए. गौरतलब है कि 4 दिनों पहले 1 मई को भी माधवी राजे सिंधिया की हालत गंभीर बताई जा रही थी. इसके चलते उनकी बहू प्रियदर्शनी राजे अपने सारे कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली रवाना हो गई थीं. बता दें, फिलहाल पूरा सिंधिया परिवार दिल्ली में ही है.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनका पूरा परिवार चुनावी कैम्पेन में पिछले एक महीने से गुना- अशोकनगर और शिवपुरी में थे. इसी बीच लगातार केंद्रीय मंत्री की माता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार चढ़ाव की सूचना आ रही थी.

वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने रविवार (5 मई) को सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. वो कई जगहों पर रविवार को जनसंपर्क करने वाले थे लेकिन उनका सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है.  वो गुना से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं. आज शाम तक सभी पारिवारिक सदस्यों की दिल्ली पहुंचने की कोशिश है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज यानी 6 मई की दोपहर ग्वालियर आ रहे हैं. उसके बाद शाम को वे शिवपूरी जाएंगे. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव की बागडोर भी संभाले हुए हैं. उनके संसदीय क्षेत्र में कल यानी 7 मई को मतदान होगा. ऐसे में वे लगातार जनता को ज्यादा से ज्यादा की संख्या में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं. दिल्ली जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए. उन्होंने कहा, ‘मेरे गुना, शिवपुरी, और अशोकनगर के सभी परिवारजनों को मेरा आग्रह है कि 7 मई को अपने मत अधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी दें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि हम मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर गुना का निर्माण करें. आईए मिलकर पूरे क्षेत्र में कमल खिलाएं.’